Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 20, 2025

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी ने होटल दक्ष पैलेस में ले जाकर युवती के साथ किया था गलत काम घटना स्थल का पुलिस एवं FSL की टीम ने किया निरीक्षण कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

 कबीरधाम पुलिस


शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



आरोपी ने होटल दक्ष पैलेस में ले जाकर  युवती के साथ किया था गलत काम

 

घटना स्थल का पुलिस एवं  FSL की टीम ने किया निरीक्षण


कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर  आरोपी को किया गिरफ्तार


थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत पर कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरु साहू को गिरफ्तार किया गया है।


शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झूठा आश्वासन देकर दिनांक 01.11.2025 एवं 04.11.2025 को कवर्धा स्थित होटल दक्ष पैलेस ले जाकर उक्त कृत्य किया गया। बाद में आरोपी द्वारा विवाह से इंकार कर पीड़िता से संपर्क समाप्त कर दिया गया।


प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल होटल दक्ष पैलेस का निरीक्षण फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम के साथ किया गया है तथा आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं साथ ही होटल दक्ष पैलेस के संचालक से गेस्ट एंट्री रजिस्टर भी जप्त किया है। पीड़िता का कथन दर्ज कर लिया गया है एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है।


कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि प्रकरण में पीड़िता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जा रही है तथा मामले की विवेचना संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।


कबीरधाम पुलिस महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad