Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 30, 2026

आपसी विवाद के चलते हत्या करने का फरार आरोपी जेल दाखिल

 आपसी विवाद के चलते हत्या करने का फरार आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  


दुर्ग - पुरानी वसूली की पैसो की बात को लेकर आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर फरार हुये आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर सिटी कोतवली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण के अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

                          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत दिवस 25 जनवरी के थाना सुपेला से 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस की मर्ग डायरी प्राप्त कर मृतक ऋषि निर्मलकर के शव पी.एम कराया गया। शॉर्ट पी.एम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आरोपियों के द्वारा होटल 36 इन इंदिरा मार्केट दुर्ग में ऋषि निर्मलकर के साथ पुराने पैसों की वसूली की बात को लेकर हाथ-मुक्के से मारपीट करने से आई चोट के कारण ईलाज के दौरान मृतक की मृत्यु होना पाया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये एक आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम प्रशांत राव उम्र 26 वर्ष निवासी ओम नगर उरला थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) का होना बताया। जिसके द्वारा उक्त जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान ही आरोपी प्रशांत राव के मेमोरेंडम के आधार पर एक अन्य आरोपी लक्की का पतातलाश किया जा रहा था। मुखबिर के सूचना के आधार पर लक्की को घेराबंदी कर पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया , जो अपना नाम लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे बताया। उक्त जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आज इसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण के अन्य ओरोपियों का पतासाजी की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी - 


लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे उम्र 18 साल 04 माह निवासी - जयंती नगर दुर्ग , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad