फिर गुंजेगी आकाशवाणी रायपुर में ग्वाला प्रसाद यादव की कविताएं
अनेकों बार आकाशवाणी रायपुर में पहुंचे हैं 'नटखट'
छुरिया-- वनांचल क्षेत्र छुरिया आर्थिक कमियों के बावजूद प्रतिभाओं से परिपूर्ण है इसी क्षेत्र के ग्राम जोशीलमती निवासी ग्वाला प्रसाद यादव 'नटखट' बचपन से कलाकारी एवं कविताओं से जुड़े हुए हैं। वे 2011 से ही आकाशवाणी रायपुर में अपनी कविताओं की प्रस्तुती दे रहें हैं। ग्वाला प्रसाद यादव पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा तहसील छुरिया के वर्तमान अध्यक्ष हैं तथा पुरे छत्तीसगढ़ में मानस गायन सम्मेलन रामधुनी मंच एवं धार्मिक सामाजिक मंचों में मंच संचालन एवं अपनी कविता प्रस्तुती के लिए जाते हैं। कोरोनाकाल के समय ग्वाला यादव ने मोबाईल में छत्तीसगढ़ी कविताओं को सहज-सरल रूप से कम समय में समाज की समस्याओं, आडंबरो और विपत्तियों को जन जन तक जागृत किया। उन्होने छत्तीसगढ़ी कविताओं को मोबाइल के माध्यम से लोगों तक ले जाने का बढ़िया माध्यम बनाया। शोशल मिडिया छत्तीसगढ़ी कविताओं एवं मंच संचालन के लिए लोग ग्वाला यादव को सर्च कर रहें हैं। अभी हाल ही में ग्वाला प्रसाद यादव 'नटखट' की छत्तीसगढ़ी कविताओं की रिकार्डिंग हुई है जिसका प्रसारण 6 जनवरी मंगलवार को सुबह छत्तीसगढ़ी साहित्य समन्वित पत्रिका कार्यकम 'मोर भुइंया' में होगा। इसका प्रसारण आकाशवाणी रायपुर के साथ छत्तीसगढ़ के सभी केंद्रों में एवं मोबाईल एप में भी होगा। संघर्ष भरे जीवन के बीच अपने हुनर व काम के लिए सहज सरलता की मीशिल युवा ग्वाला प्रसाद यादव को पुन: आकाशवाणी रायपुर में प्रस्तुती पर पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा ,छुरिया , साकेत साहित्य परिषद सुरगी,शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगांव, वनांचल साहित्य समिती मोहला, साहित्य धारा प्रवाह समिति डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला राजनांदगांव सहित कला साहित्य जगत के साथी एवं परिवार इष्ट मित्र एवं जोशीलमती ग्रामवासियों ने बधाई दी।
सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.