समाचार
भारत साहू
जिला
बालोद
छत्तीसगढ़
गांजा तस्करी करते, बालोद पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। उड़ीसा से बालोद की ओर बिक्री करने मोटर सायकल में कर रहे थे तस्करी।
मोटर सायकल पैशन प्रो. क्रमांक सीजी 19 BA 6418 के डिग्गी में रखकर का रहा था
गांजा का परिवहन
क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा था
तीन व्यक्ति मोटर सायकल पैशन प्रो. क्रमांक सीजी 19 BA 6418 में चारामा से बालोद की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर जा रहे है कि सूचना तस्दीक हेतु रानीमांई मंदिर के पास ग्राम नर्रा एमसीपी लगाकर चेकिग किया जा रहा था तभी तीन व्यक्ति मोटर सायकल पैशन प्रो. क्रमांक सीजी 19 BA 6418 में आये जिन्हे पुछताछ करने पर अपना अपना नाम .महेन्द्र कुंजाम पिता हीरालाल कंुजाम उम्र 25 वर्ष पता जैसाकर्रा पथर्रीपारा थाना चारामा जिला कांकेर, जितेन्द्र निषाद पिता पल्टू राम निषाद उम्र 24 वर्ष पता जैसाकर्रा आवासपारा थाना चारामा जिला कांकेर नोमेन्द्र रजक पिता नारद रजक उम्र 19 वर्ष पता जैसाकर्रा पथर्रीपारा थाना चारामा जिला कांकेर का होना बतायें। जो मोटर सायकल क्रमांक सीजी 19 BA 6418 के डिग्गी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुए थे, जिसे उड़ीसा से बालोद की ओर बिक्री हेतु परिवहन करना बताये। डिग्गी में मिले गांजा को निकालने पर चार खाखी रंग के टेप से लिपटा मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे तौलकर्ता से तौल करने पर कुल वनज कुल 4.082 किलोग्राम कीमती 2,00,000 रू का होना पाया गया एवं आरोपियों के कब्जे से तीन नग एड्राइड मोबाइल रेडमी, रियल मी एवं ओप्पों कंपनी का कीमती करीबन 15,000 रू, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पैशन प्रो. क्रमांक सीजी 19 BA 6418 मय चाबी कीमती करीबन 30,000 रू कुल कीमती 2,45,000 रू को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.