Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 31, 2026

आईजी दीपक झा ने किया एमसीबी जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण

 आईजी दीपक झा ने किया एमसीबी जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर - पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भापुसे.) द्वारा गत दिवस 30 एवं 31 जनवरी को जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रथम चरण में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना जनकपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में संधारित अभिलेख , शस्त्रागार , मालखाना , पंजी संधारण एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया गया। इस अवसर पर आईजी महोदय द्वारा अपराधों के निराकरण में गति लाने , जप्ती माल (कोयला , कबाड़ , मोटरसाइकिल आदि) का न्यायालयीन प्रक्रिया अनुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने , अपराध नियंत्रण हेतु आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात उनके द्वारा एसडीओपी कार्यालय भरतपुर-जनकपुर का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कार्यालय में सीमित स्टाफ के बावजूद सुचारु कार्य संपादन पर आईजी महोदय द्वारा कर्मचारियों की सराहना की गई तथा बल की कमी को दूर करने हेतु आवश्यक प्रयास किये जाने की बात कही गई। निरीक्षण की कड़ी में द्वितीय दिवस आईजी महोदय द्वारा रक्षित केंद्र एमसीबी का निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के द्वितीय दिवस पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केंद्र मनेंद्रगढ़ में परेड की सलामी ली गई। इस दौरान परेड , मार्चपास्ट एवं स्कॉट ड्रिल का आयोजन , अधिकारियों/कर्मचारियों के टर्नआउट का अवलोकन और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। परेड उपरांत आईजी महोदय द्वारा शासकीय वाहनों की अद्यतन स्थिति , रख-रखाव , लॉगबुक एवं अभिलेखों की जांच , स्टोर शाखा में सामग्री के समुचित रख-रखाव , समयबद्ध वितरण एवं उपकरणों के नियमित मेंटेनेंस हेतु निर्देश और आर्म्स शाखा में हथियारों की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।


पुलिस दरबार का आयोजन

 

आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे.) के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक हेमंत टोप्पो द्वारा रक्षित केंद्र मनेंद्रगढ़ में पुलिस दरबार आयोजित किया गया। पुलिस दरबार में अधिकारी/कर्मचारियों की पदोन्नति , स्थानांतरण , आवास , बैरक आदि से संबंधित समस्यायें सुनी गईं एवं उनके यथासंभव निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान

पुलिस अधीक्षक जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे.) , उप पुलिस अधीक्षक – श्रीमती तरसीला टोप्पो , एसडीओपी – एलेक्सियस टोप्पो , नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी – श्रीमती दीपिका , रक्षित निरीक्षक – हेमंत टोप्पो सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad