Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 19, 2026

नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मान समारोह सारंगढ़ में संपन्न

 नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मान समारोह सारंगढ़ में संपन्न



सारंगढ़।

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मान समारोह सारंगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष माननीय ताराचंद देवांगन जी की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा सारंगढ़ की विधायक माननीय उतरी गणपत जांगड़े एवं बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक माननीय कविता प्राण लहरें जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्षों की उपस्थिति रही, जिनमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन (बिलाईगढ़), भीषम साहू (सरसीवां), रामनाथ सिदार (सारंगढ़), किशोर पटेल (बरमकेला), यूक्रेशन साहू (सरिया), सारंगढ़ शहर अध्यक्ष राकेश पटेल तथा उल्खर–कोसीर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश श्रीवास प्रमुख रूप से शामिल रहे।


इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉकों से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए। नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने में नव नियुक्त अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वहीं विधायकों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक एकता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad