पंडित रविन्द्र शर्माजी अब हमारे बीच नही रहे।
खैरागढ़। साल्हेवारा निवासी, धर्म और संस्कारों के प्रति समर्पित पंडित रविन्द्र शर्मा जी महाराज का आज आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके कारण उनका देहांत हो गया। उनके निधन की खबर से साल्हेवारा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पंडित रविन्द्र शर्मा जी महाराज एक सरल, सादगीपूर्ण और धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे। वे वर्षों से धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ, कथा-वाचन एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनके मधुर स्वभाव और सेवाभाव के कारण वे सभी वर्गों में अत्यंत सम्मानित थे।
उनका असमय जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों और शिष्यों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पंडित शर्माजी रायपुर के एक उनकाअस्पताल में उपचारार्थ थे डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका।।उनका अंतिम संस्कार साल्हेवारा मुक्तिधाम में किया गया जहाँ बहुत भारी मात्रा में लोग उपस्थित रहे।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.