Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 4, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर कबीर कुटियों में वाद्य यंत्र के 4 लाख 25 हजार रुपए जारी जिले के 17 कबीर कुटियों लिए जनसंपर्क मद से 25–25 हजार रुपये जारी

 उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर कबीर कुटियों में वाद्य यंत्र के 4 लाख 25 हजार रुपए जारी



जिले के 17 कबीर कुटियों लिए जनसंपर्क मद से 25–25 हजार रुपये जारी



कवर्धा, 03 फरवरी 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर 17 कबीर कुटियों में 4 लाख 25 हजार रुपए की लागत से भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था की जाएगी। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा की अनुशंसा पर जनसंपर्क मद अंतर्गत क्षेत्र की 17 कबीर कुटियों को वाद्ययंत्र क्रय के लिए 25–25 हजार रुपये का स्वैच्छिक अनुदान स्वीकृत कर राशि जारी की गई है।


जारी अनुदान राशि से कबीर कुटियों में भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था की जा सकेगी। लंबे समय से वाद्य सामग्री की आवश्यकता को देखते हुए यह सहायता कबीरपंथी समाज के लिए उपयोगी मानी जा रही है, जिससे नियमित कार्यक्रमों का संचालन व्यवस्थित रूप से हो सकेगा।


उल्लेखनीय है कि श्री गोवर्धन साहू ने कबीर कुटी में भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को आग्रह कर आवेदन दिया था। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री साहू के आग्रह पर 17 कबीर कुटियों को वाद्ययंत्र क्रय के लिए 25–25 हजार रुपये स्वीकृत कर राशि जारी की है।


अनुदान प्राप्त करने वाली कबीर कुटियों में श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ग्राम जुनवानी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम धमकी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम सोनपुरी रानी, श्री सतगुरु कबीर सत्संग समिति ग्राम रबेली, सदगुरु कबीर कुटी पनिका समाज कवर्धा, सदगुरु कबीर कुटी सेवा समिति ग्राम मजगांव, सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति ग्राम भोंदा नवापारा, ग्राम उसरवाही, बारहठी, कबीर कुटी सत्संग समिति ग्राम कांपा, चिटकी, जरहाटोला, महराटोला, बसिनझोरी, सोहागपुर सहित बोडला क्षेत्र की कबीर कुटियां शामिल हैं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad