Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 4, 2026

छग तीरंदाजी महिला टीम ने स्वर्ण सहित ग्यारह पदकों पर किया कब्जा

 छग तीरंदाजी महिला टीम ने स्वर्ण सहित ग्यारह पदकों पर किया कब्जा



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


पटियाला - पंजाब में दो दिवसीय आयोजित सातवीं पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। प्रदेश की अठारह सदस्यीय टीम ने कोच मनमोहन पटेल के कुशल मार्गदर्शन में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण सहित कुल ग्यारह पदक अपने नाम किये , जिससे राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 01 एवं 02 फरवरी 2026 को आयोजित की गई , जिसमें छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों ने स्वर्ण , रजत एवं कांस्य पदकों की झड़ी लगाते हुये अपनी श्रेष्ठता साबित की। महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सोमवार 02 फरवरी को खेले गये महिला टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की चंचल सोनी एवं श्यामकुमारी की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुये राजस्थान की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की सटीक निशानेबाजी और आपसी तालमेल दर्शकों के लिये विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा चंचल सोनी ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके 01 फरवरी को 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक तथा 30 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया , वहीं 02 फरवरी 2026 को ऑलंपिक राउंड में रजत पदक जीतकर टीम की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ी। इसी कड़ी में पुरुष वर्ग में हरिओम शर्मा ने 30 मीटर स्पर्धा में सटीक निशाना साधते हुये कांस्य पदक अपने नाम किया और मिक्स टीम स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम ने तमिलनाडु को हराकर कांस्य पदक जीतते हुये राज्य के लिये एक और गौरवपूर्ण सफलता अर्जित की। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिये प्रेरणास्रोत बनेगी। इस तीरंदाजी चैंपियनशिप में इंडियन राउंड पैरा आर्चरी चंचला पटेल , श्यामा कुमार , चंचल सोनी , सविता निषाद , होरीलाल , हरिओम , श्याम कुमार , लक्की सोनी , सुशील , किशन हपका , छग के पैरा आर्चरी कोच मनमोहन पटेल एव मैनेजर संदीप कश्यप की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad