Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 3, 2026

40 वर्षों से बसे 250 परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने की मांग को लेकर पार्षद मनोज गहरेवाल ने की कलेक्टर से मुलाक़ात कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, शासन स्तर पर बात करने का दिया आश्वासन

 40 वर्षों से बसे 250 परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने की मांग को लेकर पार्षद मनोज गहरेवाल ने की कलेक्टर से मुलाक़ात 



कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, शासन स्तर पर बात करने का दिया आश्वासन


कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


बसना | नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 01 शासकीय घास मद की भूमि को आबादी मद में परिवर्तित कर वर्षों से बसे परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने की मांग पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।

वार्ड पार्षद मनोज कुमार गहेरवाल के नेतृत्व में उठाई गई इस जनहित की मांग पर कलेक्टर महासमुंद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शासन स्तर पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।


ज्ञात हो कि उक्त भूमि पर लगभग 40 वर्षों से 250 से अधिक परिवार मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। क्षेत्र पूर्णतः आबादी क्षेत्र के रूप में विकसित हो चुका है, जहां सड़क, बिजली, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं नगर पंचायत बसना द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा नियमित कर वसूली भी की जा रही है।


पार्षद मनोज गहेरवाल ने बताया कि यह क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुल है और अधिकांश निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। 


भूमि आबादी मद में परिवर्तित नहीं होने के कारण पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY 2.0) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रह जा रहे हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत बसना की परिषद द्वारा इस संबंध में पूर्व में ही विधिवत प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। 


कलेक्टर द्वारा  पार्षद मनोज गहरेवाल को दिए गए सकारात्मक आश्वासन से  वार्डवासियों में आशा की किरण जगी है कि शीघ्र ही शासन स्तर से निर्णय लेकर पात्र परिवारों को आबादी पट्टा प्रदान किए जाने से गरीब वंचित परिवारों का “आवास” का सपना साकार हो पाएगा। उक्त जानकारी पार्षद मनोज गहरेवाल मिडिया को दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad