Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 5, 2026

बचेली पाड़ापुर में सर्वेक्षण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, अधिकारियों को लौटाया

 ब्रेकिंग बचेली


स्थान =दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़


संवाददाता=असीम पाल ब्यूरो

                 दंतेवाड़ा



बचेली पाड़ापुर में सर्वेक्षण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, अधिकारियों को लौटाया



बचेली।

पाड़ापुर गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब पाड़ापुर भाई बहन पहाड़ी पर आज सर्वेक्षण करने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों को ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वेक्षण दल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि सर्वे किस उद्देश्य से और किस परियोजना के तहत किया जा रहा है।


सर्वेक्षण कर्ताओं ने स्वयं को एनएमडीसी से जुड़ा बताते हुए किसी कार्य के लिए सर्वेक्षण करने की बात कही, लेकिन जब ग्रामीणों ने सर्वेक्षण के उद्देश्य, भूमि उपयोग और संभावित प्रभावों को लेकर सवाल किए तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र होकर सर्वेक्षण कार्य को रोक दिया।


बाद में एनएमडीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण उनकी बातों से भी संतुष्ट नहीं हुए और सर्वेक्षण कार्य को पूरी तरह ठप कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना ग्राम सभा की अनुमति और पूर्व सूचना के किसी भी प्रकार का सर्वेक्षण गैरकानूनी और अस्वीकार्य है।


इसके बाद गांव के लोग सामूहिक रूप से एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एक लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि यह स्पष्ट किया जाए कि सर्वेक्षण किस उद्देश्य से किया जा रहा है और ग्राम सभा की अनुमति क्यों नहीं ली गई।


इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पाड़ापुर सरपंच, पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी जाती और ग्राम सभा की सहमति नहीं ली जाती, तब तक किसी भी प्रकार का सर्वेक्षण कार्य गांव में नहीं होने दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad