ग्राम मल्दी में षष्ठी संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस पदाधिकारी, परिवार को दी शुभकामनाएँ
बिलाईगढ़।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम मल्दी में कांग्रेस कार्यकर्ता श्री सालिक साहु के सुपुत्र के षष्ठी संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बालक को आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से उसके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक परंपराओं की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी संबंधों में मधुरता और संगठनात्मक एकता मजबूत होती है।
इस अवसर पर लकेश्वर देवांगन (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़), दिपक टंडन (जनपद सदस्य प्रतिनिधि बिलाईगढ़), अरविंद मनहर (अध्यक्ष, मंडल कांग्रेस कमेटी पुरगांव), भूपेंद्र यादव (अध्यक्ष, मंडल कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़), फरीद खान (युवा नेता कांग्रेस बिलाईगढ़), सलीम नवरत्न (महासचिव, युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़), फुलेश्वर वर्मा (युवा नेता कांग्रेस बिलाईगढ़) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में परिवारजनों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक एकता और पारिवारिक संस्कारों की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.