भदेरा में वार्षिक अधिवेशन आम सभा का आयोजन सम्पन्न
बिहान योजना से ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर,
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास हो रहे हैं। जिले की महिलाएं अब न केवल अपने परिवार का सहारा बन रही हैं, बल्कि समाज में प्रेरणा स्रोत के रूप में उभर रही हैं।
बिहान योजना के अंतर्गत स्वरोजगार और सामूहिक उद्यमिता के ज़रिए महिलाएं अब केवल समूह की सदस्य नहीं, बल्कि अपने गांव की आर्थिक विकास की वाहक बन रही हैं।
खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में महिला सशक्तिकरण की यह कहानी न केवल बदलाव का प्रतीक है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है।
खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम भदेरा में छत्तीसगढ़ आजिविका मिशन बिहान वार्षिक अधिवेशन आम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम भदेरा के महिला समुह की दीदीयों के द्वारा वार्षिक अधिवेशन आम सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें संगठन के कैडर लीना मानिकपुरी, इन्द्रानी वर्मा, पेमिन मानिकपुरी, अध्यक्ष संतोषी जंघेल, सचिन गंगा चंदेल, कोषाध्यक्ष दुर्गा जंघेल सभी ने पहले कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती मां के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
महिला समूह के द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
संकुल समर्थन महिला समूह की दीदीयों द्वारा खो , कबड्डी, रस्सी खींच, सुई धागा,
कुर्सी दौड़,मटका फोड़ सहित विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
साथ ही सांस्कृतिक नृत्य गीत का आयोजन भी किया गया।
विजेता प्रतिभागियों को उपहार एवं मेडल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पुरूष वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस मौके पर ढेलऊ छेदाम, बनवाली जंघेल ,भारत वर्मा, खुबू जंघेल , नेतू जंघेल, चंद्र प्रकाश वर्मा, मिकेश मानिकपुरी,सनिल जंघेल सहित बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।






























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.