नैमीषारण्य धाम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का हवन -पूजन के साथ हुआ विराम ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। सीतापुर - देश के प्रमुख तीर्थ स्थल नैमीषारण्य धाम में सुश्री प्रज्ञा देवी जी के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विराम हवन -पूजन एवं विधि-विधान के साथ हुआ ।
इस अवसर पर वातावरण भक्ति, श्रृद्धा और आध्यात्मिक उर्जा से सराबोर रहा,छत्तीसगढ़ से भागवत कथा श्रवण हेतु पहुंचे लगभग 150 श्रृद्धालुओं के समूह ने पूरे सात दिनों तक श्रृद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया ।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिससे श्रृद्धालु भावविभोर होते रहे ।
सप्तम दिवस विराम के बाद श्रृद्धालुओं ने भगवान के चरणों में आस्था प्रकट करते हुए सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।आयोजन के सफल समापन पर श्रृद्धालुओं ने सुश्री प्रज्ञा देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.