Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 5, 2026

सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में वार्षिक उत्सव ‘सुर संध्या’ भव्यता के साथ संपन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

 सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में वार्षिक उत्सव ‘सुर संध्या’ भव्यता के साथ संपन्न





सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन


बिलाईगढ़।

सागर पब्लिक स्कूल, बिलाईगढ़ में वार्षिक उत्सव ‘सुर संध्या’ का भव्य आयोजन बुधवार, 04 फरवरी 2026 को सायं 4 बजे विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक महोदया कविता प्राण लहरे द्वारा सरस्वती माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सुस्वागतम् गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ पर छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्य अतिथि विधायक कविता प्राण लहरे ने अपने संबोधन में कहा कि वकील, पुलिस, वन विभाग, पायलट जैसे अनेक क्षेत्रों में वर्दी पहचान होती है, किंतु शिक्षा ऐसा क्षेत्र है जहाँ वर्दी नहीं होती, फिर भी हर वर्दी पहनने योग्य बनने की नींव शिक्षा ही रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे चाहे एसडीएम, कलेक्टर या मंत्री बनें, लेकिन अपने गुरुजनों का सम्मान कभी न भूलें। उन्होंने शिक्षा को विकास की सशक्त आधारशिला बताया।


कार्यक्रम में स्टार गेस्ट के रूप में डॉ. ओ.एन. जायसवाल एवं डॉ. एम.डी. जायसवाल (डायरेक्टर, दक्ष हॉस्पिटल बिलाईगढ़) तथा आर.के. अग्रवाल (संरक्षक, व्यापारी संघ बिलाईगढ़) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष आशीष भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, बिलाईगढ़ साहू समाज अध्यक्ष रामनारायण साहू, युवा कांग्रेस बिलाईगढ़ राम पंकज सहित पत्रकार अरुण ग्रेवाल, गणेश यादव, मिथिलेश लहरे, भूषण साहू, हेमंत देवांगन तथा सागर पब्लिक स्कूल परिवार के डायरेक्टर, प्राध्यापकगण, पालकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संपूर्ण आयोजन सफल, प्रेरणादायी एवं यादगार रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad