Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 28, 2026

आगामी होली पर्व के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार

 राजनांदगांव


आगामी होली पर्व के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार



 तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन में थाना लालबाग परिसर में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सुमन जायसवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल एवं चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में थाना लालबाग, 




चौकी तुमड़ीबोड एवं चौकी सुकुलदैहान क्षेत्र अंतर्गत संचालित होटल, ढाबा एवं लॉज संचालक करीब 30-35 की संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित होटल/ढाबा संचालकों को निम्न आवश्यक निर्देश एवं हिदायतें दी गईं—

होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, जुआ-सट्टा, अवैध शराब विक्रय एवं नशे का सेवन/विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

होटल एवं ढाबों में अनजान व्यक्तियों को बिना वैध पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध न कराया जाए तथा आगंतुकों का पूर्ण विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए।

रात्रि में निर्धारित समय के पश्चात अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें तथा डीजे/लाउडस्पीकर का उपयोग शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें।

 होटल और ढाबो की पार्किंग में समुचित व्यवस्था बनाये रखें ।

होटल और ढाबो में शराब प्रतिबंधित का बोर्ड तथा पुलिस कंट्रोल और थाना का नंबर चस्पा करने  का निर्देश दिया गया ।

किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना लालबाग अथवा संबंधित चौकी को दें।

होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

होटल/ढाबा परिसर में सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चालू रखें एवं रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें।


किसी भी प्रकार की समस्या हेतु संपर्क करे-

•पुलिस कंट्रोल रूम  राजनांदगाँव+9479192199

•थाना लालबाग-9479192114

चौकी तुमड़ीबोड़-9479191679


बैठक में सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। ‎


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad