Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 4, 2026

शासन की डिजिटल सुविधाओं का सुदूर वनांचल तक हो रहा विस्तार उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बैगा बाहुल्य लरबक्की में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण गांवों में ही मिलेगा बैंकिंग सेवाओं, पेंशन वितरण और शासकीय योजनाओं का लाभ

 शासन की डिजिटल सुविधाओं का सुदूर वनांचल तक हो रहा विस्तार



उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बैगा बाहुल्य लरबक्की में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण


गांवों में ही मिलेगा बैंकिंग सेवाओं, पेंशन वितरण और शासकीय योजनाओं का लाभ



कवर्धा, 03 फरवरी 2026 । उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम लरबक्की में नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं, पेंशन वितरण, शासकीय योजनाओं का लाभ जैसे सभी कार्य गांव में ही हो सकेंगे। 

      

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का उद्देश्य गांव स्तर में ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शहरों तक जाने की आवश्यकता न पड़े। पेंशन धारियों के पेंशन आहरण, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि, महिलाओं को महतारी वंदन की राशि निकासी की सुविधा गांव स्तर पर ही इन केंद्रों से मिलेगी। साथ ही लोक सेवा केंद्रों से संबद्ध होने के कारण ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड और अन्य दस्तावेज़ भी यहां से बन सकेंगे। इस केन्द्र से ग्रामीणों को शहर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी, समय, धन और श्रम की बचत होगी। इस अवसर पर इस अवसर पर श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री रामकिंकर वर्मा, श्री विजय पाटिल, श्री नंद श्रीवास, श्री नितेश अग्रवाल, श्री बिहारी धुर्वे, श्री रूपसिंह धुर्वे, श्री नरेश चंद्रवंशी, श्री हेमचंद चंद्रवंशी, श्री राजेंद्र कुंजाम सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad