Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 3, 2026

मोहनपुर में 'बाल विज्ञान मेला' एवं कार्यशाला संपन्न, नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा' ने मोहनपुर के बच्चों में जगाई विज्ञान की अलख

 राजनांदगांव 


मोहनपुर में 'बाल विज्ञान मेला' एवं कार्यशाला संपन्न, नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा



प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा' ने मोहनपुर के बच्चों में जगाई विज्ञान की अलख


​डोंगरगढ़: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर में शुक्रवार को 'प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा' के तत्वावधान में शाला स्तरीय बाल विज्ञान मेला एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 



इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाना था। आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर (डोंगरगढ़) में 'प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा' के सहयोग से बाल विज्ञान मेला एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।



​इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री श्रीनिवास मिश्रा (BEO डोंगरगढ़) और अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर मरकाम सहित श्री गोपी राम वर्मा, श्री सुरेश सहारे व अन्य गणमान्य अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। नन्हे वैज्ञानिकों कोमेश साहू और पूरब निर्मलकर ने भी अद्भुत प्रयोगों और मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

​ग्रामीण प्रतिभा और विज्ञान के इस संगम को सफल बनाने के लिए शाला परिवार और समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक आभार!

​प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्रीनिवास मिश्रा (खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोंगरगढ़) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भुवनेश्वर मरकाम (सचिव, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा) ने की।

​विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख थे:​श्री गोपी राम वर्मा (ए.बी.ई.ओ.)

​श्री सुरेश सहारे (बी.आर.सी. डोंगरगढ़)

​श्री बी.आर. ओटी (संकुल प्राचार्य)

​श्री संजय कतलाम (संकुल समन्वयक)

​श्री राजेन्द्र साहू (अध्यक्ष)

​श्री सुखराम पटेल (सरपंच, ग्राम पंचायत मोहनपुर)

​श्री परमेश्वर मंडावी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत मोहनपुर) प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा से श्री अभिषेक शुक्ला सर (अध्यक्ष) श्री लखन साहू सर (कोशाध्यक्ष), श्री अशोक जंघेल जी, श्री, भुनेश्वर मरकाम जी, श्रीमती विद्यामती साहू जी, श्री लीना ठाकुर जी, श्री आत्माराम साहू जी, श्री संदीप सेन जी, श्री बृजलाल मंडावी, श्री बोधन सोनकर जी, श्रीमती स्वाति गंधर्व जी, श्रीमती मीनाक्षी हेमने, सुश्री लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती भारती तिवारी जी आदि सम्मलित थे.

नवाचार और प्रयोगों का प्रदर्शन

​कार्यशाला के दौरान छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध टीम 'प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा' के सदस्यों ने बच्चों को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों और नवाचारों से अवगत कराया। स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी में भाग लिया और प्रकृति संरक्षण और विज्ञान के महत्व को समझा। अतिथियों ने प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा टीम द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।

​​इस सफल आयोजन के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर के समस्त स्टाफ और ग्रामवासियों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार विशेष रूप से आश्विनी पचबीए मैडम और प्रधानाध्यापक श्री विशेष सिन्हा सर जी द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad