कर्मा सेना झलप मंडल के अध्यक्ष बने योगेशवर साहू, रास्ट्रीय मिडिया संयोजक बने श्रीराम साहू
महासमुंद : राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक अशवंत तुषार साहू के अध्यक्षता मे राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के तत्वधान मे आयोजित तोरला मे बैठक हुआ सर्व सहमति से झलप मंडल का गठन हुआ जिसमे झलप मंडल अध्यक्ष योगेशवर साहू बने , सचिव धनी राम साहू,
व राष्ट्रीय मिडिया संयोजक बने राष्ट्रीय पत्रकार श्री राम साहू | पुष्प माला पहनाकर श्री राम साहू व योगेश्वर साहू का भव्य स्वागत हुआ और बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए
अध्यक्ष योगेशवर साहू ने अपने सम्बोधन मे कहा साहू समाज की एकता का मुख्य संदेश “संगठन में ही शक्ति है” और “सामाजिक समरसता” है, जो भाईचारे, शिक्षा प्रसार, कुरीतियों को खत्म करने और गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर समाज के समग्र विकास पर जोर देता है।
श्री राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा माता कर्मा देवी के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षित, जागरूक और एकजुट समाज बनाने का संकल्प, गौरवशाली इतिहास के साथ युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन देना है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.