नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्यवाही, अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -नगर निगम के तोडू़ दस्ते ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से लाखेनगर से सुंदर नगर मार्ग पर किए गए
अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटियों एवं अन्य अतिक्रमण को हटाया तथा संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण ना करने की चेतावनी दी ।
नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई है, कार्रवाई का उद्देश्य यातायात को सुचारू बनाना और आमनागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत दिलाना है ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.