जिंदा जलाने के प्रयास करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - पुरानी रंजिश के चलते युवक को जान से मारने की नीयत से डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने के मामले में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया कि विगत दिवस 15 फरवरी को आहत विशू सारथी मेला देखने ग्राम कटौद पहुंचा था। आरोपी मौके पर पहुंचा और रंजिश को लेकर आहत विशू सारथी से गाली- गलौज करते हुये जान से मारने की नीयत से विशू सारथी के ऊपर डीजल डाल दिया तथा माचिस जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही विशू सारथी बुरी तरह झुलस गया और दर्द से चिल्लाते हुये अपनी जान बचाने के लिये पास के तालाब में कूद गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल विशू सारथी को परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ के दौरान मेमोरेन्डम कथन लिया गया , जिसमें उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 109 , 296 , 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश शेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
आकाश कुमार कर्ष उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम - कटौद , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.