श्रीराम जानकी मंदिर : भरत जी की तपोस्थली, देश भर से श्रृद्धालु दर्शन के लिए आते है ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। उ.प्र.-अयोध्या जनपद के नंदीग्राम में स्थित अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर श्रृद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
मान्यता है कि इसी पावन भूमि पर भगवान श्रीराम के भ्राता भरत जी ने वट वृक्ष के नीचे कठोर तपस्या की थी।
प्रतिदिन देश के कोने कोने से श्रृद्धालु यहां दर्शन हेतु पहुंचते हैं और श्रृद्धा भाव से शीश नवाते हैं,
मंदिर के श्री राघवेंद्र दास ने बताया की मंदिर परिसर में चौबीस घंटे,
सीताराम, की मधुर धुन गूंजती है,यहां प्रतिदिन बडी़ संख्या में श्रृद्धालु दर्शन के पहुंचते हैं ।
यह पवित्र स्थान न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है,बल्कि रामभक्ति और त्याग का भी प्रतीक माना जाता है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.