Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 5, 2026

रायपुर में होगा व्यापार का सबसे बड़ा महाकुंभ – CAIT CG National Trade Expo 2026 का भव्य आयोजन ।

 रायपुर में होगा व्यापार का सबसे बड़ा महाकुंभ – CAIT CG National Trade Expo 2026 का भव्य आयोजन ।          



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

रायपुर- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में रायपुर में व्यापार का सबसे बड़ा आयोजन “CAIT – CG National Trade Expo 2026” दिनांक 20 से 24 फरवरी 2026 तक BTI ग्राउंड, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय भव्य ट्रेड एक्सपो को लेकर व्यापारियों, उद्यमियों एवं आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वैभव सालुंखे, प्रदेश मंत्री – CAIT  ने बताया कि यह ट्रेड एक्सपो व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप, फूड, फैशन, होम डेकोर, इलेक्ट्रॉनिक्स, FMCG, एंटरटेनमेंट सहित अनेक क्षेत्रों को एक ही मंच पर जोड़ने का कार्य करेगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना, नए व्यापारिक अवसर सृजित करना तथा उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर देशभर के विविध उत्पादों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि इस मेगा ट्रेड एक्सपो में देशभर से प्रतिष्ठित कंपनियाँ, ब्रांड्स, निर्माता, थोक व्यापारी एवं स्टार्टअप भाग लेंगे। यहाँ ट्रेड – फन – फूड – एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, जिससे यह आयोजन व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

स्टॉल बुकिंग एवं सहभागिता के लिए इच्छुक व्यापारी एवं संस्थान निम्नलिखित संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं:

कांति पटेल – 94242-01461

हिमांशु वर्मा – 99078-02828

भरत भूषण गुप्ता – 88714-55555

  वैभव सालुंखे -  9893879891

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad