भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आॅनलाईन आवेदन 1 अप्रैल 2026 तक
कवर्धा, 13 मार्च 2026। भारतीय थलसेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अग्निवीर की भर्ती हेतु आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। उक्त भर्ती अग्निवीर जनरल, तकनीकी, क्र्लक, स्टोर कीपर तकनीकी, टेªडमेन (8वीं व 10वीं) के पदांे पर होगी। ऐसे अविवाहित आवेदक जिसका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य हुआ हो, ऊँचाई 162-168 से.मी. सीना 76 से.मी. हो आवेदन करने हेतु पात्र होगें। शैक्षणिक योग्यता पृथक-पृथक पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। आवेदन पश्चात् आॅनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) 01 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होना संभावित है। अधिसूचना अनुसार इस बार उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार अग्निवीर के दो पदों के लिए आवेदन कर सकते है। अग्निवीर क्लर्क के उम्मीदवारों को आॅनलाईन परीक्षा (सीईई) के समय 30 शब्द प्रति मिनट की टाईपिंग टेस्ट देना होगा। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय थलसेना के वेबसाईट या सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/2965214 या जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.