ब्रेकिंग न्यूज:
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल
कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया , हादसे में दो घायल
दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के पोरोकमेली पुल के पास एक रहस्यमय मामला सामने आया है। 12 मार्च की शाम यहां एक i20 कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गई थी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार दो लोग सुरक्षित बच गए। दोनों घायलों को भांसी पुलिस ने इलाज के लिए अपोलो अस्पताल बचेली पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
वहीं घटना के दूसरे दिन 13 मार्च को उसी स्थान के आसपास पुलिस को एक बाइक लावारिस हालत में मिली। आसपास तलाश करने पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान खिलेश्वर प्रसाद बंजारे निवासी कारली के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव-गांव घूमकर चावल और दाल बेचने का काम करता था।
फिलहाल भांसी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.