मददेड में 70 वीं वर्षगांठ पर सीताराम महोत्सव का भव्य आयोजन, और रामनवमी मेले की तैयारियां शुरू।
मददेड :- भोपाल पटनम ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम मददेड में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के पावन पर्व पर श्री सीताराम कल्याण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महोत्सव 70 वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जायेगा। ग्राम मददेड में 69 वर्षों से दक्षिण भारतीय ( तेलगू ) रीति के अनुसार इस महोत्सव का आयोजन श्रृद्धा एवं उत्साह से मनाया जाता रहाहै ग्रामीण एवं भक्तों के सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र में आस्थाका प्रमुख केंद्र बन चुका है। महोत्सव का आयोजन 26 मार्च से 02 अप्रैल तक किया जायेगा। जिसमें विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किय जायेंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तो को सपरिवार शामिल होकर भगवान् श्री सीताराम जी का दर्शन के पुण्य लाभ प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार से है
26 मार्च प्रातः 09 बजे मंडप स्थापना, कलश स्थापना, अंकुरार्पण एवं ध्वजारोहण रात्रि 08 राम सीता की सगाई।
27 मार्च शुक्रवार प्रातः मंगल स्नान दोपहर 12 बजे श्री सीताराम कल्याण महोत्सव तत्पश्चात् भंडारा। रात्रि 08 बजे शोभा यात्रा।
29 मार्च रविवार प्रातः 10 बजे कुमकुम पूजा ( महिलाओं के लिए विशेष) रात्रि 08 बजे फुलवारी परिक्रमा दंगल डोपडी़।
31 मार्च मंगल वार शाम 05 बजे नागवल्ली कार्यक्रम तत्पश्चात स्वलपाहार।
01 अप्रैल बुद्धवार प्रातः बसंत सेवा।
02 अप्रैल गुरु वार ( श्री हनुमान जन्मोत्सव) प्रातः सिंदूर चढ़ावा पंचामृत अभिषेक, हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती और शाम 04 बजे भंडारा।
प्रति दिन प्रातः 8:00 बजे एवं शाम 06 बजे हवन होगा रात्रि 08 बजे शोभायात्रा निकाली जायेंगी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु श्री राम मंदिर समिति एवं समस्त मददेड ग्राम वासी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.