पानी में डूबोकर हत्या करने का आरोपी कलियुगी पिता जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - पारिवारिक विवाद के चलते पांच वर्षीय मासूम बेटे को नहर के गहरे पानी में डूबोकर मौत के घाट उतार देने के आरोपी कलियुगी पिता को थाना पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आरोपी रेशम यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी , जबकि बेटा आयुष आरोपी के पास ही था। बताया गया कि आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। इस बीच 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को लेकर निकला और 14 मार्च की रात्रि लगभग एक बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दी। रात्रि लगभग दो बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी पिता को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया , जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से पामगढ़ थाना पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि संतोष बंजारे , रामदुलार साहू , प्रधान आरक्षक राजेश कोशले , भुवनेश्वर पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
रेशम लाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम - भैंसो , थाना - पामगढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.