ब्राउन शुगर बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते दो आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसीसीयू टीम के संयुक्त टीम के साथ दबिश देकर ब्राउन सुगर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करते दो आरोपियों को थाना तखतपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब , गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान ( प्रहार ) चलाकर अधिक-से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अघीक्षक ग्रामीण श्रीमति मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना तखतपुर में संयुक्त पुलिस टीम बनाकर थाना तखतपुर क्षेत्रों में सतत निगाह रखी गई। इस बीच मुखबिर से दुर्गेश गायकवाड़ मोढे चौक के पास ब्राउन शुगर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना के आधार पर तखतपुर पुलिस संयुक्त टीम के द्वारा दबिश देकर आरोपीे दुर्गेश गायकवाड़ के कब्जे से कुल 3.74 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती 75000 रुपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट धारा- 21 ए , 22 ए , 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही लिया जाकर विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर अप्पू देवांगन से उक्त मादक पदार्थ लेना बताया। जिसके आधार पर अन्य आरोपी अप्पू देवांगन का पता तलाश किया गया और आरोपी अप्पू देवांगन के बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के पास मिलने पर आरोपी को हिरासत मे लेकर कर पूछताछ करने पर दीगर राज्य से ब्राउन सुगर खरीदकर लाना एवं आरोपी दुर्गेश गायकवाड को बिक्री करना बताया। कुछ बिक्री रकम खर्च हो जाना शेष बची बिक्री की रकम 2000 रूपये को एवं अपराध मे प्रयुक्त मोबाइल को आरोपी अप्पू देवांगन से जप्त किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना तखतपुर पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण मे इंड टू इंड विवेचना के तहत अन्य प्रांत के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , उनि दिलाराम मनहर , सउनि रमेश कुमार ओरके , एसीसीयू बिलासपुर के उनि -कमलेश बंजारे एवं उनके टीम तथा तखतपुर के आरक्षक-आशीष वस्त्रकार , सुनील सूर्यवंशी , राजकुमाार श्याम , चन्द्रशेखर मरकाम और संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
दुर्गेश गायकवाड़ पिता अर्जुन गायकवाड़ उम्र 22 वर्ष निवासी बडे बाजार , थाना - तखतपुर , जिला - बिलासपुर(छत्तीसगढ़) और अप्पू देवांगन पिता राजू देवांगन उम्र 32े वर्ष निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर , थाना - तखतपुर , जिला - बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.