Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 13, 2026

कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी ऑनलाइन सट्टा खेल रहे 02 आरोपी पकड़ाए, पुलिस की सतत निगरानी में खुलासा

 जिला–कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

थाना–पंडरिया



कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी 



 ऑनलाइन सट्टा खेल रहे 02 आरोपी पकड़ाए, पुलिस की सतत निगरानी में खुलासा

 मोबाइल के जरिए चला रहे थे सट्टा, पुलिस ने “डिजिटल गेम” कर दिया खत्म

 सट्टा आईडी, टेलीग्राम व बैंक ट्रांजेक्शन की जांच जारी

 02 मोबाइल फोन जप्त, तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे

 कबीरधाम पुलिस का अभियान जारी, आगे भी लगातार गिरेंगी विकेट


कबीरधाम पुलिस द्वारा आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी भूपत सिंह के नेतृत्व में थाना पंडरिया की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।


दिनांक 12/04/2026 एवं 13/04/2026 की दरमियानी रात प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना पंडरिया की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घोघरापारा क्षेत्र से आरोपी दीपक चन्द्राकर पिता गोपाल चन्द्राकर उम्र 21 वर्ष निवासी बैरागपारा पंडरिया एवं अरूण कुमार निषाद पिता गोपाल कुमार निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी बैरागपारा पंडरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने एवं खिलाने का कार्य करना स्वीकार किया गया। आरोपी दीपक चन्द्राकर के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं आरोपी अरूण कुमार निषाद के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिनमें रेड्डीबुक एप, टेलीग्राम चैनल एवं फोन पे के माध्यम से सट्टा संचालन एवं लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।


प्रकरण में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर ट्रांजेक्शन करना, ग्राहकों से संपर्क कर सट्टा संचालन करना पाया गया है। जप्त मोबाइल फोन से प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं जांच की जा रही है।


आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 06, 07 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि आईपीएल के नाम पर सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आईपीएल का आनंद खेल भावना के साथ लें, सट्टेबाजी से दूर रहें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय सिन्हा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण मोहले, आरक्षक हुकुम माथुर, राजू चंद्रवंशी एवं अजय जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad