राजनांदगांव
अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई
अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार
अलग-अलग 02 मामलों में कुल 14.760 बल्क लीटर देशी शराब एवं 02 मोटरसाइकिल जब्त
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया
क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
01- खिलेश निर्मलकर, पिता – पदुम निर्मलकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रेगाकठेरा थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
02- आशीष कुमार सिन्हा, पिता – बलराम कुमार सिन्हा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भोथली, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
03- नरसिंह सिन्हा, पिता – स्व. प्रीतराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बाजार चौक सरोरा, थाना उरला, जिला रायपुर (वर्तमान निवास ग्राम भोथली, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव)
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जयसवाल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
प्रकरण 01
अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम दिनांक 25-04-2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी खिलेश निर्मलकर को ग्राम मुरमुंदा पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 NB 2848 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी से 34 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 6.120 बल्क लीटर) कीमत 2,720/- रुपये एवं मोटरसाइकिल कीमत 20,000/- रुपये जब्त किया गया। कुल जब्ती – 22,720/- रुपये|
प्रकरण 02:
अपराध क्रमांक 215/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम दिनांक 25-04-2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी आशीष कुमार सिन्हा एवं नरसिंह सिन्हा को ग्राम गाजमर्रा एवं राजकट्टा के बीच रोड तालाब के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AN 7715 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया।आरोपियों से 48 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 8.640 बल्क लीटर) कीमत 3,840/- रुपये एवं मोटरसाइकिल कीमत 25,000/- रुपये जब्त किया गया। कुल जब्ती – 28,840/- रुपये|
दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में विशेष योगदान
सहायक उप निरीक्षक तुलाराम बांद, आरक्षक विजय साहू, रामखिलावन सिन्हा, मिथलेश पटेल, भूपेन्द्र वर्मा एवं चंद्रभान का सराहनीय योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.