तिल्दा-नेवरा में उबाल: फॉरेंसिक रिपोर्ट को लेकर अल्दा के ग्रामीणों का बड़ा आंदोलन
तिल्दा-नेवरा समय: रात 10 बजे तक SDM का कोई जवाब नहीं
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अल्दा में आज 6 अप्रैल को हालात पूरी तरह गरमा गए। फॉरेंसिक रिपोर्ट की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और तहसील कार्यालय और SDM ऑफिस के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।
बताया जा रहा है कि यह आंदोलन अब तक तीन बार हो चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया है। इसी वजह से ग्रामीण बार-बार आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं।
गंभीर आरोप सामने आए
ग्राम सभा रजिस्टर में छेड़छाड़
फर्जी NOC जारी करने का आरोप
जांच पूरी होने के बाद भी रिपोर्ट गायब
लाठीचार्ज का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया
पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है या गुनाहों को बचाने के लिए
SDM कार्यालय का घेराव
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब ग्रामीण SDM कार्यालय का घेराव करने निकल पड़े। यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रशासन के लिए आखिरी चेतावनी माना जा रहा है।
ग्रामीणों की चेतावनी या तो न्याय मिलेगा, या आंदोलन और तेज होगा
आगे की रणनीति
अगर आज भी कार्रवाई नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन धरना भूख हड़ताल जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे
कंपनी के खिलाफ साफ रुख
ग्रामीणों ने साफ कह दिया है—
“गांव में कंपनी नहीं बनने देंगे!”
बढ़ता तनाव, बड़ा सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या आज मिलेगा इंसाफ… या भड़केगा और बड़ा आंदोलन
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.