परम श्रृद्धेय अजर अमर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव 19/04/2026 रविवार को गुढिय़ारी में मनाया जाएगा,
23 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुढिय़ारी पड़ाव स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर में प्रात:9 बजे भगवान परशुराम जी का अभिषेक व पूजा अर्चना का भव्य आयोजन किया जाएगा। पूजा अर्चना के पश्चात भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन दिनांक 23/04/2026 गुरुवार को रखा गया है, शोभा यात्रा परशुराम भवन गुढिय़ारी से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर पुनः परशुराम भवन आएगी,भवन में सभी विप्रजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। उक्त जानकारी गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.