Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 27, 2026

निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में हुई 25 मरीजों की जांच उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल कवर्धा में प्रतिमाह आयोजित किए जा रहे निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

 निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में हुई 25 मरीजों की जांच



उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल कवर्धा में प्रतिमाह आयोजित किए जा रहे निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर


कवर्धा, 26 अप्रैल 2026/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल कवर्धा में प्रतिमाह आयोजित किए जा रहे निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर की कड़ी में शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। 




जिसमें नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर के विशेषज्ञ डॉ. पुष्पेंद्र जाटव एवं चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


    शिविर में जिले के अलग अलग विकासखंडों से पहुंचे मरीजों ने अपनी जांच करवाई। इस दौरान कुल 25 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 13 पुरुष एवं 12 महिलाएं शामिल थीं। जिसमें मेमोग्राफी मशीन के माध्यम से स्तन जांच, मुख कैंसर की जांच (ब्रश साइटोलॉजी) तथा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच (पैप स्मीयर) जैसी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान 5 मरीज संभावित रूप से पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें आगे की उपचार प्रक्रिया से जोड़ा गया।


   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तूरे ने बताया कि शिविर में संभावित कैंसर मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार एवं नियमित फॉलोअप से जोड़ा गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को कैंसर के लक्षणों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि स्तन में गांठ, मुंह में अल्सर, लगातार खांसी, अत्यधिक थकान, वजन में कमी, खून की कमी, गले में गांठ, निगलने में कठिनाई एवं असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शिविर का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए समय पर जांच के माध्यम से रोग की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad