राजनांदगांव
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर धारा 69 बीएनएस एवं 67(क) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया।
आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी करने से किया इंकार।
आरोपी का नाम विकास कोसले, पिता – सूरज कोसले, उम्र – 26 वर्ष, निवासी ग्राम भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
पीड़ित महिला द्वारा दिनांक 10-04-2026 को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी विकास कोसले से लगभग 05-06 माह पूर्व एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे का नाम-पता एवं मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी।दिनांक 23-03-2026 को आरोपी विकास कोसले डोंगरगढ़ घूमने आया और पीड़िता को राधिका लॉज ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में आरोपी द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया तथा शारीरिक संबंध के दौरान बनाए गए अश्लील वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 69 बीएनएस एवं 67(क) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु जिला रायपुर रवाना किया गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा, सउनि तुलाराम बांधे एवं प्र.आर. संजय देवांगन का विशेष योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.