ब्रेकिंग किरंदुल
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
आज किरन्दुल एनएमडीसी परियोजना में स्थानीय युवा साथियों द्वारा एनएमडीसी सीएमडी श्री अमिताव मुखर्जी जी के किरन्दुल-बचेली आगमन पर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
युवाओ के मुख्य मांगो में खदान क्र. 13 एवं 04 को तत्काल प्रभाव से निरस्त, खनन सम्बंधित सारे दस्तावेज़ों को सार्वजनिक कर स्थानीय एनसीएल कार्यालय को हटाने की मांग रखी गई ।
अन्य मांगों में किरन्दुल नगर को धूल मुक्त एवं किरन्दुल-बचेली में शासकीय सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा की मांग रखी।
युवाओ ने एनएमडीसी परियोजना किरन्दुल मुख्यालय के सामने सीआईएसएफ गेट के सामने काला पट्टी बांध कर और हांथो में तख्ती लेकर "जल-जंगल-ज़मीन बचाओ", "खदान क्र.13 एवं 4 को बंद करो" एवं "किरन्दुल को धूल मुक्त करो" जैसे नारे लगाए
पुलिस प्रशासन - एनएमडीसी प्रबंधन एवं सीआईएसएफ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जब युवाओ को आश्वासन दिया गया कि उनकी मुलाकात एनएमडीसी सीएमडी से करवाई जाएगी तब युवाओ ने अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन को खत्म किया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.