ग्राम बछेरा में नेवता भोज का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधि व महिला समूहों का रहा सराहनीय योगदान
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बछेरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में बच्चों के लिए पारंपरिक नेवता भोज का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम पंचायत बछेरा की सरपंच प्रभा विजयप्रकाश साहू भी विशेष रूप से शामिल हुईं।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं महिला समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कार्यकर्ता मनीषा तिवारी, विद्या साहू, सहायिका मुन्नी यादव, अन्नपूर्णा ध्रुव, मितानिन सरोज गेंड्रारे, इंद्राणी निषाद, उर्वशी साहू, पूजा यादव, गीता यादव, दुर्गा यादव, पूर्व सरपंच रतिराज साहू तथा पत्रकार ओंकार साहू सहित दुर्गा समूह एवं अन्नपूर्णा महिला सहायता समूह की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं ग्रामीणों के लिए आम, केला, अंगूर जैसे फलों के साथ खीर-पूड़ी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.