Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 20, 2026

राजराजेश्वर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धूमधाम से गौड़ ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

 राजराजेश्वर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धूमधाम से  गौड़ ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा। 





सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।


रायपुर -अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा सर्व ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली,




 शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में विप्रजनों की उपस्थिति रही। विप्रजनों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की  और शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा की शुरुआत श्रीराम मंदिर रामसागर पारा से हुई और अंबा देवी मंदिर सत्ती बाजार में विराम ली।



 मार्ग विप्रजनों ने शोभा यात्रा का स्वागत अभिनन्दन किया,सत्ती बाजार में जोशी परिवार द्वारा भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा और शीतल पेय से किया गया। भगवान परशुराम का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था,



 लेकिन उन्होंने अधर्म और अन्याय के खिलाफ शस्त्र उठाकर धर्म की रक्षा की। इसलिए उन्हें धर्म से ब्राह्मण और कर्म से क्षत्रिय माना जाता है। 




उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि धर्म की रक्षा के लिए सही समय पर साहस और शक्ति दोनों आवश्यक होते हैं। 

शोभा यात्रा का विराम अंबा देवी मंदिर सत्ती बाजार में हुआ, जहां भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई।               पूजा अर्चना के पश्चात सभी विप्रजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर एक दूसरे को इस पावन पर्व की बधाई दी।


  भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन  श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad