सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
भव्य श्याम अखाड़ा संबंधित आयोजन के लिए किया गया प्रेस वार्ता। हारे का सहारा हमारा श्याम बाबा
पिथौरा नगर में आगामी 7 अप्रैल को होने वाले भव्य श्याम अखाड़ा आयोजन के संबंध में आयोजन समिति द्वारा स्थानीय अग्रसेन भवन में प्रेस वार्ता कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम को लेकर बताया गया पिथौरा नगर के कृषि उपज मंडी समिति (बया रोड) के सामने 7 अप्रैल को द्वितीय श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन होगा।
शाम 7 बजे बाबा का अलौकिक श्रृंगार होगा और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। बाबा के शीश का विशेष श्रृंगार विख्यात गायक सुरेश राजस्थानी द्वारा किया जाएगा। खाटू मंदिर के पुजारी श्याम सिंह चौहान के सानिध्य में मुंबई की प्रसिद्ध गायिका अंजलि द्विवेदी, अंबरीश कुमार, सुदर्शन कुमार, विनय अग्रवाल (रायपुर) और अरुण सिंह (संबलपुर) भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में फूलों की होली, इत्र वर्षा, 56 भोग और सवामणी का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे (श्याम रसोई) की व्यवस्था की गई है। समिति ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से उपस्थित होने की अपील की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.