Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 8, 2026

महासंघ के प्रयास सफल: सहायक शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी, सहायक शिक्षकों में खुशी की लहर।

 पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584


महासंघ के प्रयास सफल: सहायक शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी, सहायक शिक्षकों में खुशी की लहर।



कांकेर= प्रदेश शिक्षक महासंघ, जिला इकाई कांकेर के सतत एवं संगठित प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। सहायक शिक्षक संवर्ग के लंबे समय  विगत 3 माह से लंबित पदोन्नति प्रकरण में प्रगति करते हुए आखिरकार विधायक भैया विक्रम देव उसेंडी जी द्वारा संज्ञान में प्रदेश शिक्षक महासंघ अंतागढ़ द्वारा अवगत कराया गया जिसमें तत्काल दूरभाष के माध्यम से वार्ता किया गया जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद जी द्वारा सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। 




इस निर्णय से जिले भर के शिक्षकों में खुशी एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि महासंघ द्वारा लगातार इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया जाता रहा। इसी क्रम में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से भेंट कर पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया था। अधिकारियों के साथ  हुए,सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा के फलस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी।सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता,इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की सक्रियता, समन्वय और निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख रूप से जिन पदाधिकारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा, उनमें,प्रदेश उपाध्यक्ष – उत्तम कुमार सिन्हा, प्रदेश संयुक्त सचिव – उमेश शुक्ला,जिला अध्यक्ष – महेश्वर कोटपरिहा,जिला कोषाध्यक्ष- पंचम नेताम सचिव- कैलाशकोमरा,महासचिव-अशोक उर्वशा , जिला उपाध्यक्ष – लालमन पटेल, रोहित बघेल,जिला मीडिया प्रभारी – मोनू कौशल, विद्या पोटाई, जिला प्रवक्ता – लेखराम पौसया, तुमेश सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष अंतागढ़ – लिलेश्वर महावे,महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंतागढ़ – शिप्रा चौधरी,कोषाध्यक्ष – कुसुम देवांगन,ब्लॉक अध्यक्ष कोयलीबेड़ा – राजकुमार साक्षी, ब्लॉक अध्यक्ष भानुप्रतापुर – नितिन तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष चारामा –लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष नरहरपुर – उमाकांत साहू, कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष चारामा – शिशिर देवांगन, शेख अमजद, किशोर टेमरिया

कार्यकारिणी अध्यक्ष –धर्मदास जोशी, डोंगेश्वर कंवर सहित अन्य सदस्यों का योगदान भी सराहनीय रहा।प्रदेश शिक्षक महासंघ ने इस अवसर पर सभी पदोन्नत शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार सजग एवं प्रतिबद्ध रहकर कार्य करता रहेगा। तथा आपसे समाचार पत्र में प्रकाशित लगातार  होने से सहयोग से पदोन्नति में सफ़लता प्राप्त हुआ। जिसमें प्रदेश शिक्षक महासंघ कांकेर सादर धन्यवाद अर्पित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad