नकबजनी मामले का फरार आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नकबजनी प्रकरण में दस वर्ष से फरार आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पूर्व में सहआरोपी से चोरी का सामान जप्त किया जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामकुमार डहरिया निवासी भाठापारा दादर भिलाई-03 द्वारा विगत वर्ष 10 मई 2016 को थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 08 मई 2016 को वह अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर रायपुर शादी कार्यक्रम में गया था। वापस आने पर घर का ताला टूटा मिला तथा अंदर रखे दो नग गैस सिलेंडर , सोने का नेकलेस , एक जोड़ी झुमका , तीन जोड़ी चांदी का पायल एवं एक कुकर कुल कीमती लगभग 45,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 223/2016 धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सहआरोपी शुभम मांझी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का कुछ सामान जप्त किया गया था। घटना के पश्चात आरोपी दंतेष राव फरार हो गया था , जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके निवास क्षेत्र से पकड़ा गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई के थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज , प्रधान आरक्षक रविन्द्र भारतीय , आरक्षक शत्रुघ्न महतो , राजकुमार सिंह एवं वसीम खान की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -
दंतेष राव उम्र 33 वर्ष निवासी - देव नगर चरोदा , थाना - पुरानी भिलाई , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामाग्री -
(पूर्व में सहआरोपी से)
एक नग सोने का हार , एक जोड़ी चांदी का पायल और एक नग गैस सिलेंडर।
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फरार आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.