राजनांदगांव
सट्टे के पिच पर RJN पुलिस का सुपर ओवर, 5 आरोपी क्लीन बोल्ड
थाना बसंतपुर एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्यवाही।
आईपीएल क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर राजनांदगांव पुलिस का बड़ा प्रहार।
मोहरा नाला के पास संचालित हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़।
02 लैपटॉप, 01 टैब, 07 मोबाइल, मोटरसाइकिल सहित लगभग 05 लाख 50 हजार रुपये की जप्ती।
हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था।
आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस जोड़ी गई।
कार्यवाही में कुल 07 आरोपी चिन्हांकित, जिनमें से 05 आरोपी गिरफ्तार एवं 02 फरार।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो की निगरानी में सायबर सेल एवं थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर चिन्हांकित सटोरियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।
हाईटेक सट्टा रैकेट का खुलासा
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहारा (बजरंग नगर) नाला किनारे स्थित फार्महाउस में हाईटेक व्यवस्था के साथ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
जांच में पाया गया कि आरोपी
मोबाइल, लैपटॉप एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
सांई ऐप के जरिए हर बॉल और ओवर पर दांव लगवाया जा रहा था।
कोड भाषा में सट्टा लेखन कर हिसाब-किताब रखा जा रहा था।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
जप्ती का विवरण
02 नग लैपटॉप
01 नग टैब
07 नग टच मोबाइल
01 नग मोटरसाइकिल
03 नग चार्जर
नगदी रकम 1000 रुपये
सट्टा पट्टी में दर्ज राशि लगभग 09,20,000 रुपये
कुल जप्ती की अनुमानित कीमत लगभग 5,50,000 रुपये
कानूनी कार्यवाहीआरोपियों के विरुद्ध
1 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8
2 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं धारा 112 (संगठित अपराध)
3 आईटी एक्ट की धारा 66(डी)
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1 वीरू प्रजापति पिता स्व. छोटेलाल प्रजापति, उम्र 24 वर्ष
निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
2 रूपेश पाण्डे पिता स्व. मंगलराम पाण्डे, उम्र 43 वर्ष
निवासी प्रभातनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
3 आयुष मेश्राम पिता विजय मेश्राम, उम्र 24 वर्ष
निवासी बंगाली चाल, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
4 मोहित देवांगन पिता चन्द्रभान देवांगन, उम्र 23 वर्ष
निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
5 लक्की देवांगन उर्फ नरेन्द्र देवांगन पिता हीरालाल देवांगन, उम्र 32 वर्ष
निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
फरार आरोपी
1 मूलचंद देवांगन निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
2 सादिक खान निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)
पुलिस का संदेश
राजनांदगांव पुलिस द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त नामजद सटोरियों की सूची के आधार पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका
सायबर सेल राजनांदगांव से —
निरीक्षक विनय परमार उप निरीक्षक नरेश बंजारे, आरक्षक मनीष वर्मा, जीवन ठाकुर, हरिश ठाकुर, धीरज डडसेना, मोहन साहू
थाना बसंतपुर से —
निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, म.प्र.आर. मेनका साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी
की सराहनीय भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.