Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 31, 2026

उप चुनावों के लिए 01 जून को वोटिंग, मतदान दल रवाना नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में प्रातः 08 से शाम 05 बजे तक होगा मतदान, 04 जून को होगी मतगणना पंचायतों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक वोटिंग, फिर वहीं होगी मतगणना

 उप चुनावों के लिए 01 जून को वोटिंग, मतदान दल रवाना



नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में प्रातः 08 से शाम 05 बजे तक होगा मतदान, 04 जून को होगी मतगणना


पंचायतों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक वोटिंग, फिर वहीं होगी मतगणना


कवर्धा, 31 मई 2026/उप निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद तथा ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 एवं ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक-14 के रिक्त पंच पदों के लिए 01 जून को मतदान होने जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में निर्वाचन संबंधी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उक्त स्थानों पर मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दलों को 31 मई रविवार को रवाना किया गया। 


नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के उप चुनाव के लिए स्वामी आत्मानंद विद्यालय से मतदान दलों को रवाना किया गया। वहीं पोलमी के लिए जनपद पंचायत पंडरिया और उड़ियाखुर्द के लिए जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से मतदान दल रवाना हुए। नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में प्रातः 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 04 जून को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा तथा मतगणना सम्पन्न होने के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। वहीं पंचायतों में प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगा, जिसके पश्चात वहीं मतगणना की जाएगी।



नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में बनाए गए 15 बूथ

नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 15 वार्डों के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें वार्ड क्र.01- साहू समाज सामुदायिक भवन, वार्ड क्र.02- में सामुदायिक भवन, साहूपारा, वार्ड क्रं. 03- कार्यालय सहायक अभियंता विद्युत वितरण केन्द्र भवन, वार्ड क्रं 04 -सामुदायिक भवन हाल सतनामी पारा, वार्ड क्रं 05 -सामुदायिक भवन, कक्ष क्रमांक 01 सतनामी पारा, वार्ड क्रं 06- आंगनबाड़ी केन्द्र, पटेल पारा, वार्ड क्रं 07- कार्यालय अनु.वि.अधि. जल संसाधन उप संभाग, कक्ष क्रं. 03, वार्ड क्रं 08- आंगनबाड़ी भवन, पुराना तालाब के पास, वार्ड क्रं 09- सामुदायिक भवन, सेन श्रीवास समाज, वार्ड क्रं 10 - बालक प्राथमिक शाला भवन, वार्ड क्रं 11- स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, वार्ड क्रं 12 - पुराना कन्या शास. प्राथमिक शाला भवन, वार्ड क्रं 13 - सामुदायिक भवन, तहसील कार्यालय के पास, वार्ड क्रं. 14 - आंगनबाड़ी भवन, नवापारा, वार्ड क्रं. 15- शास. नवीन प्राथमिक शाला, नवापारा में बनाया गया है।


इस प्रकार है मतदाताओं की संख्या

जिन स्थानों पर उप चुनाव हों रहे हैं उनमें नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 2491 महिला और 2651 पुरुष मतदाताओं सहित कुल 5142 मतदाता हैं। वहीं ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 में 41 महिला और 45 पुरुष सहित 86 मतदाता और ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक-14 में 33 महिला और 46 पुरुष सहित कुल 79 मतदाता हैं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad