सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
₹10 की झालमुड़ी ने ममता दीदी की गिरा दी सरकार। प्रचण्ड जीत से बनी भाजपा सरकार
पिथौरा भाजपा की बंगाल सहित तीन राज्यों में हुई प्रचण्ड जीत पर स्थानीय बस स्टैंड में जमकर आतिशबाजी की एवं भाजपा नेताओं नें मिठाई के साथ झालमुड़ी बाँट कर खुशी का इजहार किया.
भाजपा कार्यकर्ताओ नें सोमवार की शाम विधान सभा चुनावों के रिजल्ट आते ही भाजपा नेता विक्की सलूजा, सीता राम सिन्हा एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता बस स्टैंड में जुटने लगे. उत्साहित कार्यकर्ताओ नें एक झालमुड़ी ठेला बुला कर खुद ही झालमुड़ी बना कर राहगीरों एवं कार्यकर्ताओ को बाँट कर खुशी का इजहार किया.
बंगाल असम एवं पुद्दूचेरी में भाजपा की बम्पर जीत से स्थानीय कार्यकर्ता उत्साहित है. सोमवार को परिणाम आते ही भाजपा के सैंकड़ो कार्यकर्ता स्थानीय बस स्टैंड में एकत्र हो कर जमकर नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की. इस दौराम बंगाल की मिठाई रसगुल्ला एवं झारमुडी भी भाजपाई बांटते दिखे. भाजपा नेता कुलदीप अग्रवाल खुद ही झालमुडी बना कर कार्यकर्ताओ एवं राहगीरो को खिलाते दिखे. वही व्यापारी संघ अध्यक्ष गोपाल शर्मा रसगुल्ला खिलाते रहे. इस कार्यक्रम में भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी, विक्की सलूजा,सीताराम सिन्हा, नरेश सिंघल,जतिन ठक्कर,प्रियरंजन, गोपाल शर्मा,राजा खनूजा, कुलजीत आजमानी, संजय गोयल, वेदप्रकाश गोयल,राजा शुक्ला, पार्षद भीमा रौतिया, सहित सैंकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.