ब्रेकिंग न्यूज़
शासकीय शराब भट्टी के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
सिमगा। थाना सिमगा क्षेत्र के तिल्दा रोड स्थित शासकीय शराब भट्टी के शटर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पास एक मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट खड़ी मिली है। वाहन में दर्ज पते के अनुसार उसका संबंध रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, जिसे लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
थाना सिमगा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत थाना सिमगा से संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर: 6265540017
CNI News सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.