Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 7, 2026

बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता। 08 आरोपियों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

 बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता।



 08 आरोपियों  को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।


आरोपियों के विरुद्ध थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक-29/2026 पंजीबद्ध कर (BNS) की धारा 143(5), 146, 61(2), जेजे एक्ट की धारा 79 एवं 75, बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 3 एवं 14 तथा बंधुआ मजदूर प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम 1976 की धारा 16, 17 एवं 18 के तहत मामला दर्ज कर किया गया उचित वैधानिक कार्यवाही।* 


कबीरधाम पुलिस ने त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ एवं बाल श्रम से मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम थूहापानी एवं आसपास के क्षेत्रों में बैगा जनजाति के 15-20 नाबालिग बच्चों को उनके माता-पिता को पैसों का लालच देकर ले जाया गया है तथा उनसे जबरन श्रम कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।


कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए ग्राम भलपहरी, खरहट्टा पाण्डातराई, सारंगपुर कला, कान्हाभैरा एवं दशरंगपुर क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 13 नाबालिग बच्चों को सकुशल मुक्त कराया गया। 


रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को थाना कोतवाली लाया गया तथा जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन की टीम को सूचित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार सभी बच्चों को सुरक्षित संरक्षण हेतु बालगृह में रखा गया है, जहां उनकी देखभाल एवं काउंसलिंग की जा रही है।


पूछताछ में सामने आया कि लगभग 6 से 7 माह पूर्व आरोपी रवि यादव एवं अन्य लोगों द्वारा बच्चों के माता-पिता को पैसों का प्रलोभन देकर बच्चों को काम कराने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया था। वहां बच्चों से गाय एवं मवेशी चराने, उनकी देखभाल करने तथा अन्य कठिन कार्य कराए जाते थे। बच्चों ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार काम करते थे। इसके बदले बच्चों को कोई मजदूरी नहीं दी जाती थी, जबकि उनके पालकों को मात्र 1000 से 2000 रुपये मासिक दिए जाते थे।

सभी बच्चों की उम्र 8 वर्ष से 15 वर्ष के बीच है तथा वे विशेष संरक्षित अनुसूचित जनजाति “बैगा जनजाति” से संबंध रखते हैं। बच्चों से मवेशी चराने एवं देखभाल का कार्य कराना जोखिमपूर्ण श्रम की श्रेणी में आता है, जो बाल अधिकारों एवं मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।


प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूर प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम 1976, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 सहित संगठित अपराध एवं बाल तस्करी से संबंधित गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


मामले में शामिल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई करते हुए सलाखों के भीतर भेजा जा रहा है।


गिरफ्तार आरोपीगण :जिसमे (1)

रामू यादव पिता इतवारी यादव, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम भलपहरी (2) रवि यादव पिता गोपाल यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम थूहापानी (3) धनीराम यादव पिता ज्ञान यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम कान्हाभेरा (4)सर्वन यादव पिता कपिल यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कान्हाभेरा (5)दीपक यादव पिता राम जी यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कान्हाभेरा।

(6) रामफल यादव ग्राम सारंगपुर। 

(7) राम बिहारी यादव।

(8) रुपेश यादव।


*पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा जिले वासियों से किया गया अपील*

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनसे मजदूरी कराना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ अमानवीय कृत्य भी है। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का अधिकार है। यदि कहीं भी बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी या बाल तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में उक्त टीम का सराहनी भूमिका रही जिसमें निरीक्षक लालमन साव, निरीक्षक उमाशंकर राठौर,  D.s.b. प्रभारी निरीक्षक नितिन तिवारी एवं टीम तथा सहायक उप निरीक्षक दिनेश झरिया, प्रधान आरक्षक राजेश देशलहरे, प्रधान आरक्षक खूबी साहू, आरक्षक शालिग्राम बंजारे, राम यादव राकेश मानिकपुरी उमेश राजपूत, सैनिक रामेंद्र चंद्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad