ब्रेकिंग भांसी
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
बैलाडीला क्षेत्र के भांसी मे डिपॉजिट-4 को लेकर विवाद तेज, सड़क निर्माण कार्य जारी
दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला क्षेत्र के भांसी में NMDC के डिपॉजिट-4 खदान विस्तार को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक ओर इसे विकास और उत्पादन वृद्धि की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी समुदाय पर्यावरण और प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
भांसी पहाड़ी क्षेत्र में इन दिनों डिपॉजिट-4 परियोजना के लिए सड़क निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बीआरआर माइनिंग सर्विस नामक आंध्रा की कंपनी द्वारा यह कार्य लगभग 2 माह पहले शुरू किया गया था, जो अब करीब 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। क्षेत्र में भारी मशीनों और डंपरों की बढ़ती आवाजाही से जंगलों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस क्षेत्र में पहले घने जंगल, स्वच्छ नाले और समृद्ध जैव विविधता मौजूद थी, वहां अब लगातार पेड़ों की कटाई और खुदाई का काम जारी है। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया है कि खदान विस्तार प्रक्रिया में ग्राम सभा की सहमति को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई है।
इसी मुद्दे को लेकर हाल ही में क्षेत्र के युवाओं ने धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन किया था। इसके बाद उन्होंने NMDC प्रबंधन से मुलाकात कर खदान क्रमांक 04 और 13 को निरस्त करने की मांग भी रखी।
कुल मिलाकर, डिपॉजिट-4 परियोजना अब विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच टकराव का बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। जहां एक ओर सड़क और खनन कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय विरोध भी लगातार तेज होता जा रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.