दिनांक : 05.05.2026
जिला : विदिशा
दुष्कर्म मामले में कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई – 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
विदिशा जिले में अपराधों की रोकथाम एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में विशेष अभियान सतत संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में तत्परता दिखाते हुए अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 04.05.2026 को फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 278/26 अंतर्गत धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। दिनांक 05.05.2026 को आरोपी वीरू उर्फ उमेश अहिरवार (उम्र 26 वर्ष), निवासी विदिशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस नेतृत्व एवं टीम की भूमिका:
यह संपूर्ण कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक ज्योति परिहार, सहायक उप निरीक्षक मलखान सिंह, महिला आरक्षक नीतू राजपूत, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक जयदेव, आरक्षक राजू जाट एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
विदिशा पुलिस का संदेश:
जिले में शांति व्यवस्था भंग करने एवं गंभीर अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.