दिनांक: 04.05.2026
जिला विदिशा
“सुरक्षित सिरोंज, सशक्त युवा” : टेक्नो ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पुलिस का जागरूकता अभियान आयोजित
विदिशा पुलिस का छात्र संवाद: सिरोंज में युवाओं को यातायात, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति का दिया संदेश
नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹7800 का शमन शुल्क वसूला
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं अपराध मुक्त समाज की संकल्पना को साकार करने हेतु विदिशा पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी सिरोंज सुश्री सोनू डाबर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04.05.2026 को टेक्नो ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सिरोंज में एक बहुआयामी जागरूकता एवं शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया।
इस अभियान में एसडीओपी सुश्री सोनू डाबर, थाना प्रभारी श्री विमलेश कुमार राय एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वागेला ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अभियान के मुख्य बिंदु:
यातायात सुरक्षा एवं प्रवर्तन:
यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वागेला द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही छात्रों को राह-वीर योजना, गोल्डन ऑवर में कैशलेस उपचार एवं हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई।
साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति:
थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय ने छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए OTP, व्यक्तिगत जानकारी एवं संदिग्ध लिंक साझा न करने की सलाह दी। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए ‘नशा मुक्त सिरोंज’ का संदेश दिया।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण:
एसडीओपी सुश्री सोनू डाबर ने छात्राओं को महिला अपराधों एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि बेटियां डरे नहीं, बल्कि सजग बनें। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। 'अभिमन्यु अभियान' और 'महिला हेल्पलाइन 1090' आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। एवं उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों के बारे में बताया उन्होंने कहा - "सड़क पर आपकी सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि आपके परिवार की खुशियों की गारंटी है। हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात संकेतों का सम्मान करें।
सख्त प्रवर्तन कार्रवाई:
अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹7800 का शमन शुल्क वसूला गया।
विदिशा पुलिस का संदेश:
“विश्वविद्यालय के युवा देश का भविष्य हैं। हमारा उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि युवाओं को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही अपराध मुक्त समाज की नींव है।”


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.