दिनांक: 04 मई 2026
जिला: विदिशा
NEET (UG) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न — परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद
आज दिनांक 03.05.2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा विदिशा जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्र— पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय विदिशा, राजमाता विजयराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज विदिशा, एक्सीलेंस स्कूल विदिशा एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत SATI कॉलेज—पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल सतत मुस्तैद रहा।
विशेष रूप से SATI कॉलेज केंद्र पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला पुलिस स्टाफ की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
विदिशा पुलिस द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्राप्त हुआ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.