BJP की बंपर जीत के बाद बोले PM मोदी, कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक अब भाजपा का राज, दशकों का इंतजार खत्म हुआ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी
विधानसभा चुनाव 2026-पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के चुनावी नतीजों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुँचे। ढोल-नगाड़ों और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच PM ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक दिन बताया और सभी को बधाई दी।
PM मोदी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अधूरा सपना पूरा हुआ है और उनकी आत्मा को आज सच्ची शांति मिली होगी। PM मोदी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है।
उन्होंने अपने जीवन से दिखाया कि राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले अपना जीवन देने में एक पल का भी संकोच नहीं करते हैं। डॉ मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी, उन्होंने जिस समृद्ध बंगाल का सपना देखा था वो सपना कई दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था। 4 मई 2026 को बंगाल की जनता ने हम भाजपा कार्यकर्ताओं को वो अवसर दिया है। बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है, आज से बंगाल भय मुक्त हुआ है, विकास के भरोसे से युक्त हुआ है।
2024 की वो ‘कसक’ अब हुई पूरी
PM मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है। उन्होंने याद दिलाया कि 4 जून 2024 के नतीजों में एक कसक रह गई थी। आज बंगाल की जनता ने उस कमी को पूरा कर दिया है। वर्षों की तपस्या अब बड़ी सफलता में बदल गई है। देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरे की खुशी आज बता रही है कि जीत कितनी बड़ी है।
गंगोत्री से गंगासागर तक सिर्फ भगवान
प्रधानमंत्री ने माँ गंगा का जिक्र करते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि गंगा जी बिहार से आगे गंगासागर तक जाती हैं। आज उत्तराखंड, यूपी, बिहार और अब बंगाल की जीत से ‘गंगोत्री से गंगासागर’ तक कमल ही कमल है। माँ गंगा और ब्रह्मपुत्र का आशीर्वाद उन पर बना हुआ है। असम में भी भाजपा ने जीत की ‘हैट्रिक’ लगाकर इतिहास रच दिया है।
बंगाल में 93% वोटिंग: लोकतंत्र की जीत
PM मोदी ने बंगाल की जनता का आभार जताया। वहाँ करीब 93% मतदान होना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ भाजपा नहीं जीती, बल्कि भारत का संविधान जीता है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएँ और प्रक्रियाएँ जीती हैं। भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि वह ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ क्यों है।
महिलाओं का साथ और उपचुनावों में डंका,
इस जीत में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रही है। PM मोदी ने इसे लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताया। साथ ही, महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा के उपचुनावों में भी भाजपा की जीत हुई है। महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार की बड़ी जीत का भी उन्होंने खास जिक्र किया। पुंदुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जनता को भी उन्होंने नमन किया।
काम की राजनीति पर जनता का भरोसा
PM मोदी ने कहा कि यह जीत ‘परफॉर्मेंस’ की राजनीति पर मुहर है। जनता को अब स्थिरता और विकास चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की भी तारीफ की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुंदुचेरी के मछुआरों और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार पूरी ताकत से काम करती रहेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.